नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
सांबा सेक्टर के बालाद चौकी पर शुक्रवार रात लगभग 11 बजे सीमापार से गोलीबारी हुई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गोलीबारी का जवाब दिया।
बीएसएफ के अनुसार सीमापार से आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी 90 मिनट तक चली।
इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ खोज अभियान जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications