कश्मीर में पत्थर खदान ढहने से 2 की मौत
पुलिस ने बताया कि जिले के साफापोरा गांव में पत्थर की खदान धंसने से दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "खदान गिरने से उसमें काम रहे छह कामगार दब गए।"
उन्होंने बताया,"घटना स्थल से दो श्रमिकों के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि चार लोगों को बचा लिया गया है।"
अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर स्थित अस्पताल भेज दिया गया है। खदान में काम पर रोक लगा दी गई है और इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications