सोमालिया में विस्फोट, 28 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि शहर के भीड़भाड़ वाले एक बाजार के नजदीक स्थित अब्दाला शिदिया मस्जिद में दोपहर बाद नमाज अता करने के वक्त दो विस्फोट हुए।
कहा जा रहा है कि विद्रोही संगठन 'इस्लामिक अल-शबाब' (मुवमेंट ऑफ वैरियर यूथ) के सदस्य उस दौरान मस्जिद में नमाज अता कर रहे थे।
खबरों के मुताबिक संगठन का एक नेता भी इस विस्फोट में घायल हुआ है। इसके मुताबिक विस्फोट के दौरान संगठन का नेता धार्मिक उपदेश दे रहा था।
मोगादिशु में हाल के हफ्तों में संघर्ष बढ़ा है। इस हमले के कुछ दिन पहले इस्लामिक संगठनों और सेना के बीच हुई झड़प में कई नागरिक मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications