सीटीबीटी को स्वीकार करेगा इंडोनेशिया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इंडोनेशिया के विदेश मंत्री मार्टी नातालेगावा ने शुक्रवार को इंडोनेशियाई संसद को बताया कि उनका देश जल्द ही सीटीबीटी को स्वीकार कर लेगा।
इंडोनेशिया की इस घोषणा का स्वागत करते हुए विएना स्थित सीटीबीटी सचिवालय के कार्यकारी सचिव टिबोर टोथ ने कहा, "इस संधि के मद्देनजर यह एक महत्वपूर्ण घोषणा है। यह परमाणु अप्रसार की दिशा में एक निर्णायक कदम है।"
उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया के अलावा परमाणु तकनीक से संपन्न आठ अन्य देशों चीन, भारत, उत्तर कोरिया, मिस्र, ईरान, इजरायल, पाकिस्तान और अमेरिका ने अब तक सीटीबीटी को मंजूर नहीं किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications