सड़क हादसे में 7 तीर्थयात्रियों की मौत
पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई। तीर्थयात्री मथुरा जिले के गोवर्धन जा रहे थे। मालपुआ थानाक्षेत्र में आगरा की तरफ से आ रही एक स्कॉर्पियो कार ने टैंपो को टक्कर मार दी।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य ने एसएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। घायलों में चार की हालत नाजुक बनी हुई है।
भीमसेन (70) टैंपो से अपने परिवार के साथ परिक्रमा के लिए गोवर्धन जा रहे थे। रास्ते में एक स्कॉर्पियो कार ने टैंपो को टक्कर मार दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे। दो को हिरासत में ले लिया गया जबकि दो भागने में सफल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications