ताइवान में 4 लोगों को मृत्युदंड
सामाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक न्यायिक अधिकारियों ने बताया कि चारों दोषियों को शुक्रवार शाम मृत्युदंड दिया गया। दिसंबर, 2005 में मृत्युदंड की उनकी सजा को निलंबित कर दिया गया था।
मृत्युदंड की सजा पाए चार लोगों में से दो व्यक्तियों -चांग वेन-वई और चांग चुन-वांग ने गोद लिए गए बेटे और पुत्री की हत्या कर दी थी।
गौरतलब है कि तीसरे व्यक्ति ओर सई मिंग ने दो व्यक्तियों की हत्या कर उनकी लाश को तालाब में फेंक दिया था जबकि चौथे शख्स चान-यू ने कर्ज के विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications