बेरोजगारी से तंग युवक ने की आत्महत्या
पुलिस के अनुसार शहर के विश्वकर्मा इलाके में रहने वाला धन्नाराम मीणा इन दिनों बेरोजगारी से परेशान था। इसे लेकर वह पिछले कई दिनों से तनाव में चल रहा था। बीती रात धन्नाराम ने अपने घर के कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली।
इस बात का पता तब चला जब परिजनों ने उसे खाने के लिए बाहर बुलाया। लोगों ने बंद दरवाजे को धक्का देकर खोला तो पंखे से वाहन चालक का शव लटकता हुआ मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications