उत्तर भारत में आंधी की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आगामी 24 घंटों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
आईएमडी के अनुसार जम्मू एवं कश्मीर में भी अगले 48 घंटों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पहाड़ी राज्यों उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।
उधर, दक्षिण भारत के केरल, तटीय कर्नाटक और लक्ष्यद्वीप में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों सहित पश्चिम बंगाल, झारखण्ड और बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
अगले एक से दो दिनों तक उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी मैदानी भागों में तापमान में कोई बदलाव आने की संभावना नहीं है। इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों में मौसम में शुष्कता बरकरार रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications