हुंडई मोटर्स की बिक्री में इजाफा
वर्ष 2009 के अप्रैल महीने के मुकाबले इस साल समान माह में कंपनी की घरेलू बिक्री में 28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि निर्यात में छह प्रतिशत की वद्धि दर्ज की गई।
अप्रैल महीने में बेचे गए कुल 52,090 वाहनों में से घरेलू बाजार में 28,501 कारों की बिक्री हुई और 23,519 इकाइयों का निर्यात किया गया।
कंपनी के निदेशक (विपणन एवं बिक्री) अरविंद सक्सेना के अनुसार हुंडई ने हाल ही में अपने नए मॉडल 'आई20' को बाजार में उतारा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications