डरबन में नए हवाई अड्डे से उड़ानें आरंभ
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक शनिवार सुबह डरबन में बने नए किंग साका अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहली बार व्यवसायिक उड़ानें शुरू कर दी गई।
डरबन में बने पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को शुक्रवार रात से ही यात्री विमानों के लिए बंद कर दिया गया।
दक्षिण अफ्रीका एयरपोर्ट कंपनी (एसीएसए) के सहायक महाप्रबंधक पिटी ने कहा, "यह एक भावनात्मक दिन है। हमने इसे पूरा कर लिया है।"
गौरतलब है कि नये एयरपोर्ट 'किंग साका' का आधिकारिक उद्घाटन राष्ट्रपति जैकब जुमा आठ मई को करेंगे। पिछले 50 सालों के दौरान बनने वाला यह पहला नया हवाईअड्डा है। हवाई अड्डे का नाम जुलु प्रमुख साका के नाम पर रखा गया है, जो एक महान योद्धा थे और जिन्होंने शक्तिशाली जुलु राज्य पर शासन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications