उत्तर भारत में तापमान में कमी (राउंडअप)

उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक और रायलसीमा में हुई बूंदा बांदी के बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई।

देश में राजस्थान का चूरु और झारखण्ड का डाल्टनगंज शहर सबसे अधिक गर्म रहा और यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्कम, उप-हिमालयी और दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में भी बारिश हुई है।

दिल्ली के कुछ इलाकों में शुक्रवार शाम हुई हल्की बारिश के बावजूद भी अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं देखा गया। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकमत तापमान 41.7 और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उधर, देश के तीन अन्य महानगरों मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में शनिवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 37, 35.3 और 35.3 डिग्री रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आगामी 24 घंटों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

बिहार के लोगों को मौसम में आए बदलाव के कारण अगले दो दिनों तक न केवल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है बल्कि कई हिस्सों में बारिश होने की भी संभावना है।

पूरे बिहार में पुरवा हवा चलने के कारण गर्मी से राहत मिली है लेकिन उमस से लोग परेशान हैं। पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 35़.6 डिग्री सेल्सियस, गया में 41.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 34.6 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना में आद्र्रता 51 प्रतिशत मापी गई। राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शनिवार को बताया कि पुरवा हवा के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा और कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना बरकरार है।

जम्मू एवं कश्मीर में भी अगले 48 घंटों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पहाड़ी राज्यों उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

उधर, दक्षिण भारत के केरल, तटीय कर्नाटक और लक्ष्यद्वीप में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों सहित पश्चिम बंगाल, झारखण्ड और बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

अगले एक से दो दिनों तक उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी मैदानी भागों में तापमान में कोई बदलाव आने की संभावना नहीं है। इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों का मौसम शुष्क बना रहेगा।

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में भी बारिश की उम्मीद है।

उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य और उससे सटे उत्तर के मैदानी भागों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इसके अलावा दो से तीन दिनों तक लू न चलने की संभावना जाहिर की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+