झारखण्ड में सरकार गठन को लेकर कवायद तेज (लीड-1)
उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा समर्थन वापस लेने की घोषणा करने के बाद झामुमो ने भाजपा के समक्ष सरकार बनाने और अपना मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा था। इसके मद्देनजर भाजपा में कई दौर तक चली बैठकों के बाद भी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।
इससे पहले, शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो के वरिष्ठ नेताओं का एक दल शनिवार को दिल्ली पहुंचा। दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले हेमंत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हम अपने सहयोगियों से बातचीत के लिए दिल्ली जा रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications