मारुति सुजूकी की बिक्री 30 प्रतिशत बढ़ी
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि अप्रैल 2009 में कंपनी ने 71,748 कारें बेची थीं। पिछले महीने कंपनी के निर्यात में 89 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
कंपनी की बिक्री में यह बढ़ोतरी नए उत्सर्जन नियमों के लागू होने और उत्पादन लागत मे बढ़ोतरी होने से 2 अप्रैल को कारों की कीमतों में 10,000 रुपये तक की मूल्यवृद्धि के बावजूद हुई है।
अप्रैल 2009 की तुलना में छोटी कारों आल्टो, वेगन-आर, स्विफ्ट, जेन, रिट्ज और ए-स्टार की बिक्री 20.5 प्रतिशत बढ़कर 56,416 कारें हो गई।
मध्यम आकार की कारों एसएक्स4 और डिजायर की बिक्री 41.4 प्रतिशत बढ़कर 9,994 कारें हो गई।
बड़ी कारों की बिक्री में भी 21.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लेकिन मारुति 800 की बिक्री में 3.7 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी अब मारुति 800 की बिक्री बंद करने जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications