मृत्यु से पहले महिला ने की बच्चों की हत्या : पुलिस

सत्ताईस वर्षीय हरसिमरत कहलों और उसके बच्चों को पांच अक्टूबर को उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। महिला के पुरुष साथी ने पुलिस को यह खबर दी थी।

बच्चे को जन्म देने के दौरान होने वाली परेशानियों के चलते चण्डीगढ़ में जन्मी कहलों का निधन हो गया था लेकिन उसने अपनी मृत्यु से पहले अपने बच्चों को मार डाला था।

कैलगरी के पूर्वोत्तर में स्थित कहलों व उनके पुरुष साथी के अपार्टमेंट के तहखाने से सूटकेसों के अंदर रखे बच्चों के शव मिले थे।

कहलों 1999 में कनाडा पहुंची थी। अपने परिवार से अलग होने के बाद उसने 2006 में अपने साथी हारनेक महल के साथ रहना शुरू कर दिया था।

उसके अभिभावकों के पास ऐसे कोई प्रमाण नहीं हैं जिनके आधार पर कहा जा सके कि उनकी अविवाहित बेटी के बच्चे थे। अस्पताल के दस्तावेज बताते हैं कि उसने 2005 में एक बच्चे को जन्म दिया था।

महिला ने अपने गर्भधारण और बच्चों को जन्म देने की बात को अपने परिवार और सह-कर्मियों से छुपाया था। वह एक स्थानीय कानून कंपनी में कार्यरत थी।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महिला की एक बेटी रीत कहलों का जन्म दिसम्बर 2005 में हुआ था। प्रसव घर पर ही हुआ था और इस संबंध में किसी को जानकारी नहीं थी।

महिला ने बाद में हुए एक लड़के और एक लड़की के जन्म को भी छुपाकर रखा था। वह मृत्यु से पहले भारत जाकर विवाह करने की योजना बना रही थी।

पुलिस का कहना है कि सबूत बताते हैं कि तीनों बच्चों की मृत्यु शिशु हत्या का मामला है। उन्होंने बताया कि घर में ही प्रसव के कारण होने वाली दिक्कतों के चलते महिला की मृत्यु हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+