4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
जिले के पुलिस अधीक्षक जय कुमार ने बताया कि राज्य के गृहमंत्री आर.आर.पाटील की मौजूदगी में एक सामारोह के दौरान चारों नक्सलियों ने अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया।
कुमार ने बताया कि आत्मसमर्पण के दौरान वे हथियार लेकर नहीं आए थे। नियमों के तहत इन नक्सलियों को सामान्य जीवन व्यतीत करने से पहले कुछ समय के लिए सुरक्षाबलों की निगरानी में रखा जाएगा।
कुमार के मुताबिक नक्सलियों और उनके परिजनों की सुरक्षा को देखते हुए उनकी पहचान की घोषणा नहीं की गई। पूर्वी महाराष्ट्र के जंगलों में सक्रिय नक्सली उन्हें या उनके परिजनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी को छह नक्सलियों ने पाटील के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।









Click it and Unblock the Notifications