गांधी के स्कूल में 12वीं तक होगी पढ़ाई
बधरवा-लखनसेन गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा यह घोषणा किए जाने के एक दिन बाद शनिवार को ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में प्रार्थनाएं कर खुशियां मनाईं।
वर्तमान में इस स्कूल को शासकीय गांधी आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नाम से जाना जाता है और इसमें छात्र कक्षा सात तक शिक्षा लेते हैं।
एक ग्रामीण रामावतार सिंह ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "हमने भगवान को धन्यवाद देने के लिए प्रार्थनाएं कीं।"
वर्ष 1917 में एक ग्रामीण शियो गुलाम लाल ने स्कूल के लिए महात्मा गांधी को भूमि दान की थी।
एक ग्रामीण ने बताया कि महात्मा गांधी ने 13 नवंबर, 1917 को स्कूल की नींव रखी थी।
सभी को मूलभूत शिक्षा उपलब्ध कराने के महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने के लिए बिहार में शुरू किए गए 391 स्कूलों में से ज्यादातर अपने अस्तित्व को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।
ये स्कूल शिक्षकों और धन की कमी संबंधी परेशानियों से गुजर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications