शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक फिसले, मंझोले शेयरों में रही तेजी (साप्ताहिक समीक्षा)

शुक्रवार को बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 135.49 अंक (0.77 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,558.71 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 26 अंक (0.49 प्रतिशत) गिरकर 5,304.1 अंक पर बंद हुआ।

प्रमुख सूचकांकों की तुलना में मंझोले शेयरों वाले सूचकांको में तेजी दर्ज की गई। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.7 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ। छोटे शेयरों वाला सूचकांक बीएसई स्मॉलकैप पिछले सप्ताह के स्तर के करीब ही बंद हुआ।

सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेज़ी वाले शेयर ओएनजीसी 3.6 प्रतिशत, सिप्ला 3.5 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 3.3 प्रतिशत, एचडीएफसी 3.2 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक 2.5 प्रतिशत बढ़कर बंद हुए।

सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर डीएलएफ 6.5 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 6 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 5 प्रतिशत, टाटा स्टील 4.6 प्रतिशत और ग्रासिम इंडस्ट्रीज 3.9 प्रतिशत गिरकर बंद हुए।

बीएसई पर तेल और गैस क्षेत्र के सूचकांक में 1.6 प्रतिशत और कैपिटल गुड्स सूचकांक में 0.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं बैंकिंग सूचकांक में 0.7 प्रतिशत और ऑटो सूचकांक में 0.5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

ग्रीस द्वारा ऋणों को चुकता न कर पाने की आशंका का असर पूरे सप्ताह दुनिया भर के बाजारों में निवेशकों पर दिखाई दिया। यूरोपीय संघ से आर्थिक मदद पैकेज मिलने की संभावना की उम्मीद में ग्रीस की सरकार द्वारा मितव्ययता के कड़े नियम लागू करने की घोषणा के बावजूद बाजारों में चिंता बनी हुई है।

एशिया में इस सप्ताह जापान का निक्केई 1.3 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ । चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक भी पिछले सप्ताह के स्तर के मुकाबले 3.7 प्रतिशत गिरकर 2,870.61 अंक पर बंद हुआ।

हांग कांग स्टॉक एक्सचेंज के हेंग सेंग सूचकांक का भी यही हाल रहा। यह 0.63 प्रतिशत गिरकर 21,108 अंक पर बंद हुआ।

यूरोपीय बाज़ार भी ग्रीस के संकट के जल्द समाधान की उम्मीद के बावजूद निवेशकों के असमंजस के चलते गिरकर बंद हुए।

लंदन का एफटीएसई पिछले सप्ताह के स्तर से 2.97 प्रतिशत गिरकर 5,553.29 अंक पर बंद हुआ। फ्रांस का सीएसी 40 3.39 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ।

अमेरिका की वॉल स्ट्रीट के लिए भी यह सप्ताह बुरा साबित हुआ। गोल्डमैन सैक्स पर आपराधिक जांच के मामले से निवेशकों का भरोसा घटा। यहां के प्रमुख सूचकांक डाओ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 1.75 प्रतिशत गिरकर 11,008.61 अंक, नास्डॉक 2.73 प्रतिशत गिरकर 2,461.19 अंक और स्टैंडर्ड एण्ड पुअर्स 500 2.51 प्रतिशत गिरकर 1,186 अंक पर बंद हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+