अमेरिका ने दिल्ली में आतंकवादी हमले की चेतावनी दी (लीड-1)

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। अमेरिका ने शनिवार को अपने नागरिकों के लिए ताजा परामर्श जारी करते हुए चेतावनी दी कि आतंकवादी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में जल्द ही हमले करने की साजिश रच रहे हैं।

नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर 'महत्वपूर्ण सुरक्षा जानकारी' नाम के शीर्षक से लिखा है कि ऐसे संकेत प्रबल हैं कि आतंकवादी नई दिल्ली में जल्द ही हमले करने की साजिश रच रहे हैं।

संदेश में चांदनी चौक, कनॉट प्लेस, ग्रेटर कैलाश, करोल बाग, महरौली और सरोजनी नगर जैसे बाजारों का जिक्र किया गया है। कहा गया है कि इन बाजारों में काफी तादाद में पर्यटक पहुंचते हैं इसलिए इन्हें निशाना बनाया जा सकता है।

ऐसे खतरों के संबंध में अमेरिका ने 21 अप्रैल को भी परामर्श जारी किया था। परामर्श में भारत में रहने वाले और यहां की यात्रा करने वाले अमेरिकी नागरिकों को याद दिलाया गया है कि आतंकवादियों ने इससे पहले उन्हीं स्थानों को निशाना बनाया है जहां इस बात की संभावना थी कि यहां अमेरिकी या पश्चिमी देशों के नागरिक इकट्ठा होते हैं या यात्रा करते हैं।

परामर्श में कहा गया है कि भारत में रहने वाले या यहां की यात्रा करने वाले अमेरिकी सतर्क रहें, अपने आसपास के माहौल के प्रति जागरूक रहें, स्थानीय समाचार रिपोटरें पर नजर रखें और अपनी निजी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

पिछले एक महीने के दौरान यह तीसरा मौका है जब अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए इस तरह का परामर्श जारी किया है। इस परामर्श में कहा गया है कि भारत का दौरा करते समय अमेरिकी नागरिक 'उच्च स्तर की सतर्कता' बरतें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+