वैवाहिक पारी का आगाज करेंगे ओझा
भुवनेश्वर, 1 मई (आईएएनएस)। भारत के स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा 16 मई को भुवनेश्वर में शादी रचाएंगे।
ओझा की होने वाले जीवन संगिनी का नाम कराबी बारल है जो माइक्रो बॉयलोजी में स्नातकोत्तर हैं। दोनों का विवाह भुवनेश्वर के मेफेयर लैगून होटल में संपन्न होगा।
ओझा के परिवारिक सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि उनकी और कराबी की मुलाकात एक साल पहले हुई थी और अब दोनों ने शादी करने का फैसला किया है।
हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलने वाले ओझा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे हालांकि ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में उन्हें जगह नहीं मिल सकी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications