उप्र में भूमि विवाद, 2 की हत्या
सिपाही ओम प्रकाश ने भूमि विवाद के चलते अपने ससुर और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद प्रकाश फरार है। पुलिस प्रकाश को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही है।
पुलिस निरीक्षक एस.डी.बाजपेयी ने बताया, "प्राथमिक जांच के मुताबिक प्रकाश का अपने ससुर मुन्ना यादव के साथ भूमि संबंधी विवाद चल रहा था। मुन्ना, प्रकाश के भाई चन्ना यादव को भूमि देना चाहता था, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।"
बाजपेयी के मुताबिक प्रकाश संपत्ति में हिस्से को लेकर अपने ससुर पर लगातार दबाव बना रहा था। आपस में बहस होने के बाद प्रकाश ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications