राजस्थान में भूमि विवाद में 8 घायल
पुलिस के अनुसार राजाखेड़ा के चामौली गांव में दो पक्षों के बीच भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह विवादित भूमि पर कब्जा करने के दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चामौली गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications