'भारत-पाक वार्ता आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में मददगार'

वाशिंगटन, 1 मई (आईएएनएस)। अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के वार्ता बहाली के फैसले को सकारात्मक कदम बताते हुए कहा है कि इससे क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में मदद मिलेगी।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव रॉबर्ट गिब्स ने शुक्रवार को कहा, "जाहिर तौर पर अभी लंबा फासला तय करना बाकी है, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव कम होने से यकीनन तालिबान और अल कायदा के खिलाफ जारी संघर्ष में मिलेगी।"

गिब्स ने यह टिप्पणी भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बीच गुरुवार को हुई बैठक के बारे में पूछे गए प्रश्न पर दी।

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के शिखर सम्मेलन के दौरान उन दोनों की मुलाकात से एक दिन पहले भी अमेरिकी विदेश विभाग ने इस बैठक को क्षेत्र के लिए बेहतर बताया था।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता फिलिफ जे. क्राउली ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा था, "हमारा मानना है कि जब भारत और पाकिस्तान जैसे देशों के नेता उच्च स्तर की रचनात्मक बातचीत के लिए मिलते हैं तो यह क्षेत्र के लिए बेहतर होता है और हम इसका समर्थन करते हैं।"

उन्होंने कहा, "हमने भारत और पाकिस्तान को हमेशा वार्ता के लिए उत्साहित किया है कि उन्हें उच्च स्तरीय वार्ता बहाल करनी चाहिए। दोनों देशों की ओर से नेताओं के स्तर पर और अन्य स्तरों पर वार्ता बहाली की दिशा में कुछ अहम कदम उठाए गए हैं। हम इसकी सराहना करते हैं।"

प्रवक्ता ने कहा, "हमने भारत और पाकिस्तान के नेताओं को प्रत्यक्ष वार्ता की बहाली के लिए प्रोत्साहित किया है। हमें इस बात से खुशी है कि दोनों राष्ट्र इस दिशा में कदम उठा रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+