उत्साह से मनाई गई महाराष्ट्र की स्वर्ण जयंती
मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की स्थापना की स्वर्ण जयंती शनिवार को राज्यभर में काफी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर राज्य के विभिन्न भागों में समारोह आयोजित किए गए।
मुख्य समारोह शिवाजी पार्क में आयोजित किया गया, जहां महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकर नारायण ने पुलिस की सलामी ली।
इससे पहले राज्यपाल, मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल ने दक्षिण मुंबई स्थित स्मारक पर पुष्प अर्पित किए।
इस दौरान राज्यपाल ने एक तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जहां महाराष्ट्र के गठन के बाद से पाचं दशक के अंदर इसके देश का अग्रणी राज्य बनने की गौरव गाथा से जुड़े दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति पुणे में संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में भाग लेने वाले कुछ वरिष्ठ लोगों को सम्मानित करेगी।
शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने स्वर्ण जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार शाम अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए थे।
महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों और जिलों में भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications