पाकिस्तान में बम विस्फोट, 2 मरे
इस्लामाबाद, 1 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान की स्वात घाटी के एक व्यस्त बाजार में शनिवार को बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 12 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक क्षेत्र के मुख्य कस्बे मिंगोरा के कपड़ा बाजार में यह विस्फोट हुआ।
शहर के मुख्य अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक दो शवों और 12 घायलों को अस्पताल में लाया गया। घायलों में कुछ सुरक्षाकर्मी भी शाामिल हैं।
पुलिस द्वारा एक संदिग्ध किशोर आत्मघाती हमलावर को गिरफ्तार किए जाने के महज घंटे भर बाद यह विस्फोट हुआ।
इस्लामाबाद से लगभग 140 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में स्थित स्वात घाटी के समीप कबाइली जिलों में पाकिस्तानी सेना तालिबान और अल कायदा आतंकवादियों के साथ लड़ाई लड़ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications