सबसे अच्छी जगह है मेरा घर: सानिया
मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने वाली टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को हैदराबाद स्थित उनका घर सबसे ज्यादा भाता है। वह उस घर को अपने लिए दुनिया की सबसे अच्छी जगह मानती हैं।
हाल ही में सानिया पाकिस्तान से लौटी हैं। शादी के बाद पिछले दिनों वह पाकिस्तान गई थीं जहां वलीमे के दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की हुई थी। इसके बाद उनके पति शोएब को सार्वजनिक तौर यह कहना पड़ा था, "हमें एक सामान्य दंपति की तरह जिंदगी जीने दीजिए।"
शोएब के साथ सानिया बीते दो दिनों से मंबई में थीं और दोनों यहां कई व्यवसायिक कार्यक्रमों में व्यस्त थे। दोनों शनिवार को हैदराबाद पहुंचे। इससे पहले सानिया ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट़्िवटर के जरिए अपने घर जाने की उत्सुकता को बयां किया। उन्होंने कहा, "पिछले दो दिनों से मुंबई में हूं और अब घर जा रही हूं। मेरा घर दुनिया में सबसे अच्छी जगह है।"
उल्लेखनीय है कि लंबे विवाद के बाद सानिया और शोएब का विगत 12 अप्रैल को हैदराबाद में निकाह हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications