सीआरपीएफ के जवान नक्सलियों को हथियार बेचते हैं?

Crpf logo
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सरकारी गोदामों से हथियार चुराकर बेचने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों से जुड़े एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस संदर्भ में अब तक कुल चार की गिरफ्तारी की गई है।

राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक बृजलाल ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि मुरादाबाद, रामपुर और झांसी स्थित सीआरपीएफ के तीन मुख्यालयों पर विशेष कार्रवाई दस्ते (एसटीएफ) की ओर से छापेमारी की गई है। इस दौरान तीन जवानों और सीआरपीएफ के एक सेवानिवृत्त अधिकारी यशोदानंदन सिंह को गिरफ्तार किया गया।

बृजलाल ने कहा, 'यशोदानंदन सिंह इस गिरोह का सरगना है। ये लोग सरकारी गोदामों से हथियार चुराते थे और फिर उसे बेचते थे। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।'

अधिकारी ने आशंका जताई कि यह गिरोह इन हथियारों को अपराधियों को बेचने के अलावा आतंकवादियों और नक्सलियों को भी बेचता था। उन्होंने कहा, 'इस बात की आशंका है कि ये लोग आतंकवादियों और नक्सलियों को हथियार बेचते रहे होंगे क्योंकि इतने हथियार अपराधियों को ही नहीं दिए जा सकते। इस बारे में अभी कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+