कौन थामेगा झारखंड का हाथ?
बीजेपी के समर्थन वापस न लेने और गठबंधन सरकार बनाने के निर्णय से साफ झलकता है कि भले ही शिबू सोरेने को सीएम पद से हटाने की बात टाल दी गई हो लेकिन भविष्य में भी झारखंड में सीएम की कुर्सी पर बैठने वाला बीजेपी का ही होगा। खबर आ रही है कि बीजेपी ने शिबू और उनके बेटे हेमंत को दिल्ली बुलाया है। शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन की 24 घंटों में दो चिट्ठियां भाजपा को मिलने के बाद पार्टी ने गुरुवार देर शाम झारखंड सरकार से समर्थन वापसी के फैसला टाल दिया। शिबू अब मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। उनकी जगह पार्टी नया मुख्यमंत्री चुनेगी।
नए मुख्यमंत्री के लिए रघुवर दास, अर्जुन मुंडा और यशवंत सिन्हा दावेदार हैं। पार्टी किसी गैर-आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाकर आदिवासी वोट बैंक गंवाने की आशंका से चिंतित है। राज्य की गठबंधन सरकार में भाजपा के अतिरिक्त झामुमो, आजसू और जद (यू) शामिल हैं। अजरुन आदिवासी तो हैं मगर झामुमो नेतृत्व इसके लिए तैयार नहीं दिखता।













Click it and Unblock the Notifications