इंडियन मुजाहिदीन कर सकता है कोलकाता पर हमला

गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने यह सूचना दी है कि प्रतिबंधित संगठन इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी कोलकाता में घुस चुके हैं। वो यहां कभी भी हमला कर सकते हैं। इसे देखते हुए शहर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जगह-जगह वाहनों की चेकिंग शुरू हो गई है। खास तौर से रेलवे स्टेशनों व एयरपोर्ट में पहरा सक्त कर दिया गया है।
इसके अलावा शहर के प्रसिद्ध काली मंदिर समेत कई बड़े मंदिरों में भी सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) को सतर्क कर दिया गया है।
आगे की जानकारी के लिए दैट्स हिन्दी के साथ बने रहिए।












Click it and Unblock the Notifications