रूस ने अंतरिक्ष केंद्र पर भेजी कैंडी और किताबें
रूस ने अपने कार्गो माड्यूल को 'द प्राग्रेस एम-05एम' नाम दिया है। इसने मॉस्को के समयानुसार रात 11.45 बजे कजाकिस्तान के बैकोनर अंतरिक्ष केंद्र से सोयूज-यू रॉकेट की मदद से उड़ान भरी।
इस मिशन में लगे वैज्ञानिकों ने कहा है कि 'द प्राग्रेस एम-05एम' आईएसएस में रहने वाले वैज्ञानिकों के लिए 2.5 टन सामान पहुंचाएगा, जिनमें उपकरण, उनके घरों से आए पार्सल, चॉकलेट, कैंडी, नई वीडियो फिल्में और किताबें शामिल हैं।
प्राग्रेस श्रृंखला की कार्गो प्रणाली के माध्यम से रूस पिछले एक दशक से आईएसएस पर सामना भेज रहा है। 'द प्राग्रेस एम-05एम' का उपयोग कार्गो यान के तौर पर करने के साथ-साथ रूस ने उसे वैज्ञानिक प्रयोगों और आईएसएस की कक्षा को दुरुस्त करने के लिए भी आजमाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications