नियंत्रण रेखा के करीबी इलाके में गई थी माधुरी
भारतीय दूतावास में द्वितीय सचिव के हैसियत से काम करने वाली माधुरी गुप्ता को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसिज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली की रहने वाली 53 वर्षीय माधुरी फिलहाल पुलिस हिरासत में है।
खुफिया सूत्रों ने बताया कि माधुरी राजौरी जिले में 28 और 29 मार्च तक नियंत्रण रेखा के निकट रही थी। अधिकारियों का कहना है कि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि माधुरी के राजौरी के रहने वाले चिकित्सक दंपति से किस तरह के संबंध थे।
एक खुफिया अधिकारी ने बताया, "आगे चलकर इसकी भी जांच हो सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications