भाजपा ने सोरेन सरकार से समर्थन वापसी का फैसला टाला
रांची, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखण्ड में शिबू सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापसी का फैसला गुरुवार को टाल दिया।
भाजपा नेता निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को सुबह 11 बजे यहां राज्यपाल एम.ओ.एच. फारूख से मिलने नहीं पहुंचे।
इससे पहले पार्टी ने कटौती प्रस्ताव पर केंद्र सरकार का समर्थन करने वाले सोरेन की सरकार से अलग होने का फैसला किया था।
उल्लेखनीय है कि विपक्ष द्वारा लाए गए कटौती प्रस्ताव पर हुए मतदान में सोरेन ने कांग्रेस की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के समर्थन में मत डाला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications