विमानों के किराए संबंधी मामला एईआरए के विचाराधीन : पटेल
पटेल ने लोकसभा में बताया कि विमानपत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण (एईआरए) को विभिन्न स्टेक होल्डरों की ओर से सुझाव प्राप्त हुए हैं और इस मामले में उसने भारत सरकार का मार्गदर्शन मांगा है।
उन्होंने कहा कि यह मामला एईआरए के विचाराधीन है। भारत सरकार के मार्गदर्शन के साथ-साथ स्टेक होल्डरों की ओर से प्राप्त सुझावों के आधार पर एईआरए द्वारा अगस्त 2010 तक अपने आर्थिक विनियमों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications