भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार अधिकारी सीबीआई हिरासत में (लीड-1)
सीबीआई ने गुरुवार को बताया कि इनकी घपलेबाजी से सरकारी खजाने को 340 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विशेष न्यायाधीश ओ. पी. सैनी ने आरोपियों को पूछताछ के लिए तीन मई तक के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया।
सीबीआई के प्रवक्ता हर्ष भाल ने आईएएनएस को बताया, "गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव (आपदा प्रबंधन) ओ. रवि, आबकारी निरीक्षक रमेश महयावंशी और विजय हलपति व उप-आबकारी निरीक्षक सुरेश धोडी को देर बुधवार रात गिरफ्तार किया गया। "
उन्होंेन बताया, "अवैध रूप से संचित धन की सुरक्षा के लिए रवि के करीब राकेश रस्तोगी और रॉयल डिस्टिलरी के निदेशक अशोक खेमानी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।"
सीबीआई ने मंगलवार को इनके खिलाफ 340 करोड़ रुपये के मूल्य संवर्धित कर (वैट) के हेर-फेर करने, फर्जीवाड़ा और आपराधिक षडयंत्र रचने का मामला दर्ज किया।
इन छह अधिकारियों के पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। दमन में बनने वाली शराब को पड़ोस के राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में बिक्री की जाती थी। फर्जी दस्तावेज के आधार पर आबकारी करों में हेरा-फेरी की जाती थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications