दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार गुरुवार सुबह आसमान साफ था लेकिन दोपहर तक बादल छाने की संभावना है। विभाग का कहना है कि बादल छाए रहने के बावजूद बारिश की संभावना नहीं के बराबर है।
न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications