राहुल ने हिंसा पीड़ित दलित गांव का दौरा किया
राहुल वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के साथ दिन में करीब 12.30 बजे मिर्चपुर गांव पहुंचे।
कांग्रेस महासचिव ने उस दलित के घर का दौरा किया जहां गत 21 अप्रैल को एक 70 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 18 वर्षीय विकलांग बेटी को जिंदा जला दिया गया था। गांव के दबंग लोगों के कथित हमले में 15 अन्य घर भी जलकर खाक हो गए थे।
राहुल के बिना तयशुदा कार्यक्रम के दौरे की वजह से यहां राज्य कांग्रेस इकाई और युवा कांग्रेस का कोई नेता मौजूद नहीं था। साथ ही गांव में जिला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद नहीं थे।
संयोगवश नायब तहसीलदार धीरज चहल ग्रामीणों को गेंहू वितरित कर रहे थे।
चहल ने कहा, "मैं अपनी सरकारी ड्यूटी की वजह से गांव में आया हुआ था। यहां राहुल को देखकर आश्चर्यचकित रह गया।"
राहुल पीड़ित के घर करीब 45 मिनट तक रहे और धर्य के साथ उनके दुख सुने।
हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष फुल चंद मौलाना ने पत्रकारों से कहा, "हमें राहुल के मिर्चपुर गांव आने का कोई संकेत नहीं मिला था। यह दौरा बिल्कुल चकित करने वाला था। वह पीड़ित दलित परिवार की समस्या शांत वातावरण में सुनना चाहते थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications