दिल्ली में शुक्रवार को बूंदा बांदी की संभावना (लीड-1)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "राजस्थान के ऊपर से चक्रवात के गुजरने की वजह से दिल्ली में बूंदा बांदी हुई। राजधानी में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और शाम तक छींटे पड़ने की उम्मीद है।"
अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में गुरुवार को नाम मात्र की बारिश हुई।"
राजधानी में गुरुवार तड़के न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री अधिक 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्दता 53 फीसदी दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications