असम में 3 ग्रेनेड हमले, कोई हताहत नहीं
पुलिस ने बताया कि सभी हमले जिला मुख्यालय हैफलांग में हुए।
पुलिस थाने के ऊपर दो ग्रेनेड फेंके गए, जबकि एक विद्यालय के समीप पुलिस के एक गश्ती दल पर एक ग्रेनेड दागा गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी ग्रेनेड अपने लक्ष्य से चूक गए।" हमलावरों का तुरंत पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications