कुरैशी ने मनमोहन-गिलानी वार्ता को सकारात्मक बताया
गिलानी और मनमोहन की बैठक के बाद कुरैशी ने कहा कि बैठक सकारात्मक रही और एक बहुत सकारात्मक घोषणा के साथ खत्म हुई।
उन्होंने कहा, "क्षेत्र के लिए यह एक अच्छी खबर है। हमें इसके लिए खुश होना चाहिए।"
दोनों प्रधानमंत्रियों की 50 मिनट की बैठक के बाद कुरैशी ने संवाददाताओं से कहा, "बैठक के परिणाम ने भारत और पाकिस्तान के बीच वातावरण को बदल दिया है।"
उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने आश्वासन दिया है कि मुंबई हमले के आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।
बहरहाल उन्होंने स्वीकार किया कि दोनों पड़ोसियों के बीच विश्वास की कमी है। दोनों देशों के विदेश मंत्री संबंधों को सामान्य बनाने में मदद करेंगे।
मनमोहन सिंह और गिलानी ने गुरुवार को अपने विदेश मंत्रियों और विदेश सचिवों को आपसी विश्वास बहाल करने की रूपरेखा तैयार करने का निर्देश दिया, जिससे कि दोनों देशों के बीच बातचीत का रास्ता साफ हो सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications