कश्मीर से पाकिस्तान के लिए टेलीफोन सेवा शुरू होगी
जम्मू और कश्मीर में यह सेवा 20 सालों के बाद शुरू की जा रही है। 1990 में चरमपंथियों के बढ़ते खतरे के बाद यहां से पाकिस्तान के लिए की जाने वाली सभी आईएसडी कॉल्स पर रोक लगा दी गई थी।
सूत्रों के मुताबिक भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) पुंछ के जिला विकास आयुक्त कार्यालय और जिला उद्योग केंद्र, बारामुला में सलामाबाद एलओसी ट्रेड सेंटर और श्रीनगर के चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज में आईएसडी सुविधा शुरू करेगी।
वर्ष 2008 से दोनों देशों के बीच व्यापार शुरू होने के बाद से राज्य सरकार जम्मू-कश्मीर से पाक अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद के लिए फोन सेवा शुरू करने की मांग कर रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications