भारत स्थापित करेगा डीएनए डाटा बैंक

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि संबंधित मंत्रालयों और विभागों को विधेयक से जुड़ा एक मसौदा पहले ही भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया, "राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर डीएनए डाटा बैंक स्थापित करने के प्रावधान संबंधी विधेयक के मसौदे को गृह मंत्रालय, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, केंद्रीय जांच ब्यूरो, वैज्ञानिक एवं औद्यौगिक अनुसंधान परिषद, योजना आयोग, वित्त मंत्रालय, विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी विभाग, रक्षा मंत्रालय, विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग और फोरेंसिक विज्ञान निदेशालय को भेज दिया गया है।"

चव्हाण ने कहा, "इस पर प्रतिक्रिया मिली हैं और सभी राज्यों से टिप्पणी प्राप्त करने के लिए मसौदे को उनके पास भेजा गया है।"

उन्होंने बताया कि विभिन्न मंत्रालयों और विभागों ने सूचना की गोपनीयता पर अपने विचार दिए हैं और साथ ही डीएनए प्रोफीलिग बोर्ड के सदस्यों के कार्यकाल, उनकी संख्या व बोर्ड की शक्तियों, उसके कार्यो और प्रशासनिक सहायता पर भी राय दिए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+