क्लिंटन ने महिला सशक्तिकरण के नए उपायों की घोषणा की
राष्ट्रपति बराक ओबामा के उद्यमशीलता शिखर सम्मेलन में शामिल होने दुनियाभर से पहुंची महिला प्रतिनिधियों के साथ नाश्ते के दौरान हिलेरी ने बुधवार को यह घोषणा की। महिला प्रतिनिधियों में भारत की दो महिलाएं भी शामिल थीं।
गौरतलब है कि 'सेक्रेट्रीज इनोवेशन अवार्ड फॉर वूमेंस एंड गर्ल्स एम्पॉवरमेंट' के तहत महिलाओं के लिए घोषित 500,000 डॉलर का पुरस्कार उन दो महिलाओं को दिया जाएगा जो दुनियाभर की महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से समाधान निकालने का काम करेंगी।
इस मौके पर महिलाओं और लड़कियों के लिए अलग से अंतर्राष्ट्रीय कोष और सार्वजनिक निजी भागीदारी की घोषणा की गई। यह कोष उन गैर सरकारी संगठनों को उपलब्ध कराया जाएगा जो महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक विकास के क्षेत्र में काम करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications