2.5 किलोग्राम हेरोइन के साथ नाइजीरियाई गिरफ्तार
पुलिस ने नाइजीरियाई व्यक्ति की पहचान ओडिएन जेवेल के रूप में की है। वह चण्डीगढ़ से दिल्ली आ रहा था।
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी नरेश अहलावत ने आईएएनएस को बताया, "जेवेल पानीपत बस स्टैंड पर पानी की एक बोतल खरीदने के लिए उतरा था। पुलिस की नियमित जांच के दौरान पाया गया कि उसने अपने पैरों में हेरोइन के पैकेट छुपाए थे।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जेवेल के पास से 2.590 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत उसपर मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक जेवेल को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications