नीतीश की 'विश्वास यात्रा' शुरू
मुख्यमंत्री ने एक सभा में कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत में 60 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक कार्यालय बनाएगी, जिसमें मुखिया, सरपंच एवं कर्मचारी प्रतिदिन बैठकर जन समस्याओं का निपटारा करेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार नौवीं कक्षा के भी छात्रों को साइकिल उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा सरकार प्रत्येक वर्ष कक्षा तीन से पांच तक के छात्रों को 500-500 रुपये पोशाक के लिए उपलब्ध कराएगी।
नीतीश ने कहा कि राज्य की जनता पर उन्हें अपार विश्वास है और वे उस विश्वास को कायम रखेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की गति तेज हुई है।
नीतीश बगही गांव में पैदल चलकर लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को जाना। इसके बाद उन्होंने बेतिया में अधिकारियों के साथ बैठक की।
उल्लेखनीय है कि विश्वास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सप्ताह में चार दिन गांवों में रहेंगे और पैदल चलकर ग्रामीणों से मिलेंगे। नीतीश पिछले चार वर्षो में सरकार द्वारा किए गए कार्यो के विषय में जानकारी लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications