मायावती से कोई गुप्त समझ्झौता नहीं : दिग्विजय

लखनऊ स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दिग्विजय सिंह ने कहा, "हम मायावती के आभारी हैं कि उन्होंने सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को समर्थन किया।"

उन्होंने कहा, "मायावती विपक्ष के बहकावे में नहीं आई क्योंकि मंहगाई कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है और सभी पार्टियों को एक साथ मिल बैठकर इस समस्या का हल निकालना चाहिए।"

सिंह ने साफ किया कि बसपा और कांग्रेस के बीच कोई गुप्त समझौता नहीं हुआ। कांग्रेस जिस तरह से प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जनता के हित में पहले लड़ाई लड़ रही थी वैसे ही उसकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस का अपना एजेंडा है और वह उसी एजेंडे के तहत प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का विरोध करती रहेगी।

एक सवाल के जवाब में दिग्विजय ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस का बसपा से कोई समझौता नहीं हुआ है कि वह लोकसभा में हमारी सरकार का समर्थन करे और हम उसके खिलाफ आंदोलन नहीं करेंगे।

सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की जनता के हित में जिस तरह पहले संघर्ष और रैलियां कर रही थी वैसे ही अभी भी जारी रखेगी और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों की पोल खोलती रहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+