एस टेल के ग्राहकों की संख्या 10 लाख हुई
कंपनी के उपभोक्ता बिहार और झारखण्ड, उड़ीसा और हिमाचल प्रदेश के तीन सर्किलों में फैले हैं।
मोबाइल कंपनी इस वर्ष जम्मू और कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में अपनी सेवा शुरू करेगी।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शमिक दास ने कहा, "दिसंबर में तीन सर्किलों में सेवा शुरू करने के बाद कंपनी एक लाख ग्राहकों की संख्या तक सबसे तेज पहुंचने वाली मोबाइल कंपनी बनी। केवल 90 दिनों के भीतर कंपनी के उपभोक्ताओं की संख्या 10 लाख पहुंचने की घोषणा करते हुए हम बहुत प्रसन्न हैं।"
दास ने कहा कि इस कंपनी के 65 प्रतिशत ग्राहक शहरी क्षेत्र से हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications