ओरिएंटल बैंक का शुद्ध मुनाफा 75 फीसदी बढ़ा
इस साल 31 मार्च को समाप्त हुई तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय 9.72 फीसदी की वृद्धि के साथ 2,950.90 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 2,689.38 करोड़ रुपये थी।
इसी तरह 31 मार्च 2010 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के दौरान बैंक का शुद्ध मुनाफा 27.43 फीसदी बढ़कर 1134 करोड़ रुपये हो गया जो इससे पूर्व के वित्त वर्ष के दौरान 890.42 करोड़ रुपये था।
इस अवधि में बैंक की कुल आमदनी 15.4 फीसदी बढ़कर 11,457.17 करोड़ रुपये हो गई, जबकि वर्ष 2008-09 के दौरान यह 9,927.79 करोड़ रुपये थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications