शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 123 अंक ऊपर (राउंडअप)
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को कारोबार के दौरान तेजी का रुख रहा। सेंसेक्स 123.39 और निफ्टी 38.70 अंकों की वृद्धि के साथ बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 123.39 अंकों (0.71 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,503.47 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,532.86 के ऊपरी और 17,382.09 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 38.70 अंकों (0.74 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,254.15 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,264.75 के ऊपरी और 5,214.80 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 76.16 अंकों(1.08 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,113.99 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 116.37 अंकों (1.29 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,171.56 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,सीडी) और बैंकिंग के शेयर मूल्य में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। रियल्टी के शेयर मूल्य में 1.96 प्रतिशत, सीडी के शेयर मूल्य में 1.69 प्रतिशत और बैंकिंग के शेयर मूल्य में 1.62 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
बीएसई में कारोबार के दौरान तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी), हेल्थकेयर (एचसी) और आईटी के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। एफएमसीजी के शेयर मूल्य में 0.96 प्रतिशत, एचसी के शेयर मूल्य में 0.34 प्रतिशत और आईटी के शेयर मूल्य में 0.25 प्रतिशत की गिरावट हुई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1910 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि हुई, 975 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications