बांग्लादेश में आरोपी ने न्यायाधीश की ओर चप्पल उछाली
ढाका, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश के पूर्वोत्तर सिल्हट शहर की एक अदालत में मुकदमे की सुनवाई में हो रही देरी से गुस्साए एक आरोपी ने न्यायाधीश की ओर चप्पल उछाल दी।
मोहम्मद सुमन को अतिरिक्त जिला न्यायाधीश-3, मोहम्मद बिलायत उल्लाह की अदालत में पेश किया गया था। उस पर वर्ष 2006 में लूट का आरोप लगा था।
सुमन बुधवार को उस समय उग्र हो गया जब न्यायाधीश ने गवाहों के बयान लेने की बजाए उनसे पूछताछ शुरू कर दी।
न्यायाधीश से सुनवाई में हुई देरी के विषय में पूछने के बाद नाराज सुमन ने उनकी ओर अपनी चप्पल उछाल दी।
अदालत के कर्मचारियों और सिल्हट जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईयू शहिदुल इस्लाम ने घटना की पुष्टि की है।
इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि न्यायाधीश ने आरोपी की इस हरकत के लिए उसे कोई सजा दी या नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications