भाजपा सोरेन सरकार से शाम 5 बजे समर्थन वापस लेगी
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे ने कहा कि शिबू सोरेन सरकार से समर्थन वापस लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गुरुवार शाम को झारखण्ड के राज्यपाल एम.ओ.एच.फारूक से मुलाकात करेगी।
इस मामले पर पार्टी के दोबरा विचार करने संबंधी अटकलों को समाप्त करते हुए मुंडे ने संवाददाताओं से कहा, "पार्टी के विधायक और मंत्री सरकार से समर्थन वापसी के फैसले से अवगत कराने के लिए राज्यपाल से शाम पांच बजे मुलाकात करेंगे।"
उन्होंने कहा कि राज्यपाल से मुलाकात के कार्यक्रम को कुछ घंटों के लिए स्थगित कर दिया गया जिससे पार्टी के सभी विधायक एकत्र हो सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications