दक्षेस सम्मेलन : मनमोहन-गिलानी वार्ता 50 मिनट चली (लीड-1)
थिम्पू, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बीच थिम्पू में गुरुवार दोपहर 50 मिनट तक वार्ता चली।
मिस्र के शर्म-अल-शेख में पिछले साल जुलाई में हुई मुलाकात के बाद पहली बार मनमोहन और गिलानी की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच यहां भूटान हाउस में बैठक हुई। मीडिया के सामने हाथ मिलाकर दोनों नेता बातचीत के लिए अंदर चले गए, जहां 50 मिनट तक दोनों में बातचीत हुई।
उल्लेखनीय है कि मुंबई में नवंबर 2008 में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान शांति वार्ता रोक दी गई थी। भारत का आरोप है कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा मुंबई हमले के लिए दोषी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications